सोनभद्र

अव्यवस्थाओं के आकंठ में डूबा है कनहर विस्थापन प्रक्रिया

आवंटित ब्लाक जी में व्याप्त समस्याओं को लेकर मुखर हुए विस्थापित

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना अमवार का निर्माण कार्य भले ही तेजी के साथ अंतिम रूप में चल रही हैं लेकिन कनहर विस्थापितों के लिए बनाए जा रहे पुनर्वास कॉलोनी में अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिल रही है जिससे कनहर विस्थापितों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कनहर विस्थापितों का कहना है कि एक तरफ डूब क्षेत्र खाली करने का फरमान जारी किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर पुनर्वास कॉलोनी के ब्लॉक ‘जी’ में कोई व्यवस्था ही नही है जिससे विस्थापित अपनी आवास बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सके। ब्लॉक जी मे न तो भूमि को पूर्ण रूप से लेवल की गई है और न ही पेयजल की व्यवस्था है तो वहीं नाली और प्लाटिंग का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ।ऐसी स्थिति कनहर विस्थापित कैसे ब्लॉक जी मे निर्माण कार्य करेंगे ? यह सवाल हर किसी विस्थापित के जेहन में गूंज रही है।
इन्ही सब मांगो को लेकर मंगलवार को एक्सईएन के नाम सम्बोधित ज्ञापन सम्बंधित जेई को सौंप कर अविलम्ब ब्लॉक जी मे व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। पुनर्वास कॉलोनी में शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं तो कनहर विस्थापित आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस बाबत संबंधित अधिशासी अभियंता रामशीष ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याएं उस ब्लाक में है। उसके निर्धारण के लिए शीर्ष अधिकारीयों से वार्ता कर निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर अनिल कुमार, संतोष कुमार, राजेन्द्र, मोतीलाल, बिहारी लाल, शशिकांत यादव, गणेश, सुनेश्वर, दीनदयाल सहित अन्य विस्थापित मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान