सोनभद्र

शरीर सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित कर अभिषेक बने मिस्टर सोनभद्र

रेनुकूट के अरुण द्वितीय व दुद्धी के सोनू रहे तृतीय स्थान पर

दुद्धी में पहली बार आयोजित हुआ जिला स्तरीय पुरुष शरीर सौंदर्य प्रतियोगिता

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय टाउन क्लब के क्रीड़ांगन पर रविवार की रात आयोजित जिला स्तरीय शरीर सौंदर्य प्रतियोगिता में दुद्धी के प्रतिभागी अभिषेक ने प्रथम स्थान अर्जित कर मिस्टर सोनभद्र होने का गौरव हासिल किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष रजत राज ने बताया कि रविवार की रात पुरुष वर्ग के लिए आयोजित ओपन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दुद्धी कस्बे सहित रेनुकूट, अनपरा, रावर्ट्सगंज, विंढमगंज, महुली सहित जनपद के कुल 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी टीसीडी स्थित सार्वजिक मंच पर चार जजों के समक्ष अपने हिष्ठ-पुष्ठ सुडौल शरीर पर आयल, क्रीम, बॉडी पालिश लगाकर अलग-अलग आकर्षक अंदाज में विभिन्न कोणों से शरीर का प्रदर्शन करते रहे। प्रतिस्पर्धा के रेफरी राकेश श्रीवास्तव (रेनुकूट) द्वारा विसिल बजते ही प्रतिभागियों द्वारा अंग प्रदर्शन शुरू किया जाता। सुंदर शरीर पर उभरे मसल्स को देखकर बीच-बीच में मौजूद अतिथियों व दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से उनमें ऊर्जा का संचार किया जा रहा था। बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा में जजों ने दुद्धी से प्रतिभाग करने वाले अभिषेक को प्रथम, रेनुकूट के अरुण को द्वितीय तथा महुली के सोनू को तृतीय स्थान पर घोषित किया। स्थान अर्जित करने वाले तीनों प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार, दिलीप पांडेय, सुमित सोनी व राकेश आजाद द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। शेष सभी 24 प्रतिभागीयों को भी सांत्वना पुरस्कार के रुप में कमेटी द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। चार जजों की बेंच में रावर्ट्सगंज के रामजी यादव, रेणुकूट के संतोष जी, मालवीय जी, व आनंद जी शामिल रहे। शुभम सोनी ने लोडर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पियूष सोनी, रजनीश कुमार, अवधेश प्रजापति, कृष्णा कुमार, निखिल कसेरा, सवी जायसवाल सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
🙏दुद्धी, सोनभद्र से मुहम्मद शमीम अंसारी की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत
Download App