सोनभद्र
आम के पेड़ में युवक ने लगाई फांसी, मौत

दुद्धी, सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव में एक युवक आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि घर के ठीक पीछे आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर रामजतन 22 पुत्र रामपिरत निवासी साउडीह, हथवानी ने आत्महत्या कर लिया। तड़के सुबह घर के परिजनों ने घर के पीछे फंदे से लटका हुआ शव देख अवाक हो गए। परिजनों के शोर गुल की आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गई। घटना की सूचना हाथीनाला पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।



