सोनभद्र

खेत में पानी पटाने के विवाद में भाई को पीटकर किया लहुलुहान

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रन्नू निवासी राजेश विश्वकर्मा को खेत मे पानी पटाने के विवाद में उसके भाई व भतीजे ने पीटकर बुरी तरह लहुलुहान कर दिया। घटना के बाबत पीड़ित राजेश ने पुलिस को दिये गये तहरीर में कहा है कि उसने खेत मे चना की फसल की बुवाई कर रखी है। विपक्षीगण परमेश्वर पुत्र गुलाब व लल्लन पुत्र परमेश्वर 19 फरवरी की रात करीब 10 बजे प्रार्थी के खेत के बीच से फटी पाईप द्वारा अपने खेत में पानी पटाया जा रहा था। फटी पाईप होने के कारण प्रार्थी के खेत का चना का फसल खराब हो रहा था। प्रार्थी के मना करने पर दोनों एक राय होकर लाठी डंडे व राड से बुरी तरह पीटने लगे।जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आयीं है। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर, कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार