सोनभद्र

जंगल में मिला तेंदुए का शव, एक माह में ऐसी तीसरी घटना से सकते में वन विभाग

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) कैमूर वन प्रभाग एक बार फिर एक तेंदुए की मौत हो गई। उसका शव सोमवार की दोपहर केवटा ग्राम पंचायत बलुई टोले के प्राथमिक विद्यालय के सामने जंगल में पड़ा मिला। तेंदुए की मौत कैसे हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक माह के अंदर जिले में तेंदुए के मौत की तीसरी घटना है। जिससे वन विभाग मे हडकंप मचा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग टीम जंगल पहुंची। टीम ने मौके से तेंदुआ का शव बरामद करअपने कब्जे मे ले लिया है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। तेंदुए की मौत कैसे हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मुतक तेंदुआ नर प्रजाति का बताया जा रहा है। बताते चले की जिले मे पहला तेदुए की मौत 28 जनवरी को म्योरपुर जंगल मे जाल मे फंसकर मौत हो गई थी। दुसरी मौत 15 फरवरी को मारकुंडी घाटी मे सोन इंको प्वाइंट की समीप रोड पार करते समय ट्रक के धक्के से हुए थी जो नर प्रजाति का बताया गया था। उसके बाद एक बार फिर तेंदुए की शव मिलने से वन विभाग मे हडकंप मच गया। लोगो का कहना है की वन विभाग के गणना में तेंदुए नहीं मिले तो फिर कहां से आ रहे तेंदुए वन विभाग की ओर से प्रत्येक तीन वर्ष पर वन्य जीवों की गणना कराई जाती है। कैमूर वन्य जीव अभ्यारण्य में तेंदुए की मौत के लिए पीयूसीएल के प्रदेश सचिव विकास शाक्य एडवोकेट ने अवैध खनन को कारण बताया है। कहा कि अवैध खनन और सेंचुरी के बेहद करीब बफर जोन में भारी ट्रकों की आवाजाही से लगातार वन्य जीव प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से सोनभद्र में सेंचुरी एरिया के एक किमी दायरे को बफर जोर घोषित कर कई दिशा-निर्देश व मानक जारी किया है।
सोन नदी में शिल्पी से गुरदह 20 किलोमीटर व पटवध से कन्हौरा 14 किलोमीटर कैमूर वन्य जीव विहार में है। बीच के 11 किलोमीटर नदी क्षेत्र में कई बालू खनन पट्टे स्वीकृत कर दिए गए हैं। मानक को ध्यान में रखा जाता तो सोन नदी में पानी पीने और जलक्रीड़ा के लिए जाने वाले वन्य जीव नदी में ट्रकों की लंबी कतारों व ध्वनि प्रदूषण से आहत होकर के बेसुध आबादी की ओर नहीं भागते।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार