सोनभद्र

उपश्रमायुक्त को श्रम बंधु दिनकर ने सौंपा पत्रक

अनपरा डी मजदूरों के सवाल पर 28 फरवरी को त्रिपक्षीय वार्ता
अनपरा-सोनभद्र। उप श्रमायुक्त पिपरी ने अनपरा डी की आका कंपनी द्वारा मजदूरों के नियमानुसार देय भुगतान में की गई लूट की जांच कराने और नियमानुसार फाईनल भुगतान करने संबंधी श्रम बंधु दिनकर कपूर द्वारा दिए पत्रक को संज्ञान में लेते हुए 28 फरवरी को अनपरा तापीय परियोजना, आका डी कंपनी और मजदूर प्रतिनिधियों के मध्य त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की है। श्रम बंधु दिनकर कपूर ने बताया कि अनपरा डी में सीएचपी में आपरेशन और मेंटेनेंस का काम करा चुकी आका कंपनी द्वारा मजदूरों को तय वेतन में ही बोनस, सवैतनिक अवकाश आदि का भुगतान दिखा मजदूरों के फाइनल भुगतान में करोड़ों रुपये की लूट की गई है. दिया गया है. कंपनी द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दावा किया जा रहा है कि मजदूरों के वेतन में ही अन्य देय बोनस आदि शामिल रहा है और कंपनी द्वारा नियमानुसार फाईनल भुगतान करने से इंकार किया जा रहा है। वेतन पर्ची में हर प्रकार के मद दर्ज होते हैं लेकिन कम्पनी ने किसी भी मजदूर को वेतन पर्ची नहीं दी। मजदूरों का आरोप है कि उनकी निर्धारित हाजिरी को कम कर मजदूरी मद को ही बोनस आदि के भुगतान में कंपनी द्वारा दर्शाया जा रहा है। श्रम बंधु दिनकर कपूर द्वारा मजदूरी लूट और बेइंतहा शोषण के इस मामले को पत्रक भेज कर शासन के संज्ञान में लाया जा चुका है। ठेका मजदूर यूनियन के जिला मंत्री तेज धारी गुप्ता ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि मजदूरों को विधिक देयों के नियमानुसार भुगतान के लिए हर स्तर पर प्रयास होगा, इस मामले में 26 फरवरी को पिपरी में यूनियन के जिला सम्मेलन में भी उठाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत
Download App