सोनभद्र

मकान का ताला चटकाकर नगदी व जेवर पर किया हाथ साफ

मामला दुद्धी-धनौरा गांव की सरहद का

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी-धनौरा मार्ग पर प्राचीन पोखरा के निकट स्थित एक सेवा निवृत इंजीनियर के मकान का ताला बीती रात चोरों ने तोड़कर नगदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। एजाज अहमद पुत्र बैतुल्लाह अंसारी 10 दिन पूर्व अपने इलाज के सिलसिले में पत्नी अनीशा के साथ बीएचयू गए हुए थे। भवन स्वामी द्वारा लान में पेड़-पौधों की देखरेख के लिए एक सहयोगी को नियुक्त कर उसे मेन गेट की चाबी दी गई थी। सोमवार को दिन में 11:00 बजे धनवंतरी नाम की महिला जब पौधों में पानी देने पहुंची तो मेन गेट का ताला टूटा देख अवाक रह गई। अंदर जाकर देखा तो मकान में प्रवेश के लिए सामने स्थित दो दरवाजों के भी ताले टूटे हुए थे। मकान के लान में एक खाली एयर बैग व बाहर स्थित नहर में भवन स्वामी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल आदि फेंका हुआ था। गृहणी अनिशा ने बताया कि आलमारी में 25 हजार नकद, सोने की चेन, कान की टप्स, अंगूठी, चांदी के ग्लास, प्लेट रखे हुए थे।
तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ने पहुंचकर मुआयना किया। मकान के अंदर 2 कमरों में एक गोदरेज और दूसरा त्रिवेणी की अलमारी का लाकर टूटा हुआ था जिसमें रखें ₹25000 व सोने चांदी के आभूषण गायब थे। बाकी पूरा घर, बेड, अलमारी इत्यादि को चोरों ने पूरी तरह खंगाला था। मोबाइल से इसकी सूचना भवन स्वामी को दे दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत
Download App