सोनभद्र

वन कर्मी द्वारा किसान को धमका कर तीस हजार ऐठने का लगाया आरोप,मुख्यमंत्री से शिकायत बाद मचा हड़कम्प

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) बीजपुर थाना क्षेत्र के महरिकला गाँव निवासी एक किसान ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए सेठ से कर्ज लेकर वन दरोगा को घूस देने के बाद पोर्टल पर शिकायत बाद वन महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। किसान ने मुख्यमंत्री सहित डीएफओ रेणुकूट के पोर्टल पर शिकायत पत्र भेज मामले की जांच और कारवाई की माँग किया है। मिली जानकारी के अनुसार महरिकला गाँव टोला गोलवाडाडं निवासी किसान चतुर्गुन प्रसाद बियार विगत मंगलवार दोपहर अपने ट्रैक्टर द्वारा अपने ही खेत से घर बनाने के लिए आधी ट्राली बालू लेकर जा रहा था रास्ते मे जरहा वन रेंज के वन दरोगा राजू कुमार वन रक्षक राजेंद्र उपाध्याय मिल गए पूछ्ने पर चतुर्गुन ने बताया कि यह बालू रिहंद डूब में अपने खेत से लेकर अपने निजी काम के लिए घर आ रहा हूँ तो वन दरोगा ने उसे धमकाते हुए कहा कि तीस हजार रुपये दो वरना ट्रैक्टर सीज कर मुकदमा दर्ज करदूंगा जिंदगी भर जेल में सड़ते रह जाओगे किसान को इतना डरा दिया गया कि वह होशोहवास खो बैठा आनन फानन में गाँव के सेठ रामबिलास से कर्ज लेकर वन दरोगा को तीस हजार रुपये दे दिए।पैसा लेने के बाद वन दरोगा ने ट्रैक्टर को खाली कराकर छोड़ दिया। इधर पैसा देने की बात जब किसान के घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी पड़ी है ऊपर से वन दरोगा ने तीस हजार कर्ज करा दिया है अब बेटी की शादी करें कि सेठ का कर्ज उतारे परिजन सकते में हैं। चुतुर्गुन ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल सहित डीएफओ को शिकायत पत्र भेज न्याय की गुहार लगायी है। इसबाबत डीएफओ मनमोहन मिश्रा ने बताया कि मामला संगीन है इस तरह पैसा लेकर ट्रैक्टर छोड़ना गलत है मैं उच्चस्तरीय जांच कर कड़ी कारवाई करूंगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत
Download App