सोनभद्र

पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को मारा धक्का, एक की मौत दूसरा गंभीर

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। दुद्धी-हाथीनाला मार्ग पर एक पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को धक्का मार दिया जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुद्धी क्षेत्र के रजखड़ गांव निवासी छोटू उर्फ हिमांशु पुत्र रामनाथ 18 वर्ष अपने मौसी के घर गुरमुरा गया था। लौटते समय अपने मौसेरे भाई रविकांत 17 वर्ष पुत्र रमेश कुमार निवासी गुरमुरा के साथ रविवार को रजखड़ वापस आ रहा था। इस बीच हाथीनाला डाक बंगले के पास पहुंचने पर सामने से आ रही पिकअप संख्या यूपी 65 एफटी 3694 द्वारा मोटरसाइकिल सवारों को धक्का मार दिया गया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। मोटरसाइकिल चला रहे छोटू उर्फ हिमांशु की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि रविकांत पुत्र रमेश को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मृतक हिमांशु के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण की कार्रवाई में जुट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान