सोनभद्र

कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ चोरों ने किया इनवर्टर व बैटरी पर हाथ साफ़

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। रजखड़ गांव के पंचायत भवन से शनिवार/रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरो ने कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ कर उसमे लगे इनवर्टर व बैटरी पर हाथ साफ़ कर दिया| रविवार को तड़के घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे प्रधानपति बृजेश कुशवाहा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी| इस पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल की जांच पड़ताल करने के बाद मामले का खुलासा करने की बात कही|
ग्राम प्रधान गुंजा देवी ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर के जरिये अवगत कराया कि माडल ग्राम पंचायत सचिवालय योजना के तहत कंप्यूटर के साथ इनवर्टर-बैटरी एवं सोलर सिस्टम लगाया गया था| जिसके जरिये कार्यालय में ही सहायक पंचायत सचिव के जरिये ग्रामीणों का अधिकतर कार्य किया जाता है| शनिवार की रात कंप्यूटर कक्ष में ताला तोड़ कर घुसे अज्ञात चोरो ने वहां रखे इनवर्टर व बैटरी चुरा ले गए| इसके वजह से ग्राम पंचायत सचिवालय का कार्य बाधित होने की आशंका जताई|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान