सोनभद्र

शिक्षा, और किसानों में जागरूकता लाने वाले समाज कर्मी का निधन

प्रेम भाई , रागिनी के सहयोगी और आश्रम के टर्स्टी सदस्य रहे राम नारायण

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

बनवासी सेवा आश्रम के संचालक मंडल सदस्य और पूर्व प्रबंधक,निष्ठवान गांधी वादी कार्यकर्ता 70 वर्षीय रामनारायण का रविवार की सुबह उनके आवास मझौली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।रामनारायण प्रेम भाई , डा रागिनी के साथ लंबे समय तक क्षेत्र के समस्याओं के निदान के लिए काम करते रहे।1978 वे छत्तीसगढ़ सीमावर्ती गांव फरी पान में रह कर वहा के किशोरों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया और कई गरीब छात्रों को अपने निजी खर्च पर साथ रख कर पढ़ने में मदद की।किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने में प्रेम भाई के दिशा निर्देशन में मदद किए और बभनी तथा म्योरपुर ब्लॉक के सैकड़ों किसानों को उन्नत कृषि उत्पादन के लिए आगे बढ़ाया।1978 से 1988 के बीच आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा के साथ महिलाओ में जागरूकता,अंध विश्वास के विरोध में खड़े रहे ।जीवन भर खादी पहने और गांधी विचारो के प्रति समर्पित रहे।रविवार को उनके निधन श्रद्धांजलि देने वाले शुभचिंतकों का जमांवड़ा लगा रहा। दोपहर उनका अंतिम संस्कार गांव में किया गया।मौके पर शुभा प्रेम,प्रबंधक विमल सिंह,शिव शरण,लाल बहादुर सिंह,इंदु बाला सिंह,प्रदीप सिंह,समेत अन्य अन्य लोग मैजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान