सोनभद्र

महासम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए शिक्षा मित्रों का जत्था रवाना

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) विकास खण्ड बभनी में तैनात शिक्षामित्र का जत्था लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क के लिए रविवार को रवाना हो गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष आरिफ अहमद ने हरी झंडी दिखाकर शिक्षामित्रों को रवाना किया। बभनी ब्लाक में तैनात शिक्षामित्रों का जत्था लखनऊ के रामाबाई अम्बेडकर पार्क में सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुआ।इस महासम्मेलन में प्रदेश भर से शिक्षामित्रो का जत्था पहुंच रहा है। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अफज़ल अहमद के निर्देशन में रवाना हुए शिक्षामित्रों जत्था का ब्लांक अध्यक्ष रविन्द्र नारायण पाण्डेय के अगुवाई में रवाना हुआ।श्री पाण्डेय ने बताया कि लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में सोमवार को महासम्मेलन का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम के लिए 50 से अधिक शिक्षामित्र बस से निकले हैं संगठन के ब्लांक महामंत्री चन्द्रशेखर पाण्डेय ने बताया कि इस सम्मेलन से ही शिक्षामित्रों के भविष्य के निर्धारण के आस में शिक्षामित्र लखनऊ के महासम्मेलन को सफल बनाने हेतु रवाना हो रहे हैं इस काफिले को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लक अध्यक्ष आरिफ अहमद ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान रीमा,मोती लाल,सुरेन्द्र,अशोक,सरोज देवी,भुनेश्वर जायसवाल,गगन बिहारी यादव,मंजू देवी,हिना,भोला , सुरेन्द्र जायसवाल,प्रवीण केशरी सहित अन्य शिक्षामित्र सामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान