सोनभद्र

कलशयात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बुढ़वा मंदिर बभनी में रविवार को कलशयात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ प्रवचन एवं रासलीला का शुभारंभ हुआ। कलशयात्रा में 501 महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए गाजे बाजे के साथ बभनी सरोवर से जल उठाया। बुढ़वा मंदिर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं रासलीला का भव्य शुभारंभ हुआ यज्ञाचार्य बृजेश शरण महाराज तथा आचार्यों ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कराया गया। कलश यात्रा में अवधधाम से आए यज्ञाचार्य महाराज ने विधि विधान से पूजा कराया और सिर पर कलश लेकर चल रही महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए मंडप में कलशयात्रा मंडप में कलश स्थापना कराया। पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा सभी श्रद्धालुओं ने ऊं नमः शिवाय हर-हर महादेव का उदघोष करते हुए मंडप में अपनी हाजीरी लगाए। यज्ञाचार्य ने बताया कि कलश लेने से हमारे पूर्व जन्म के जो संचित दुष्कर्म होते हैं उनका विनाश होता है तथा वरुण कलश सिर पर धारण करने से काम क्रोध आदि का विनाश तथा दैहिक दैविक भौतिक तीनों तापों से रक्षा होती है। इस दौरान कन्हैयालाल गुप्ता प्रेमचंद गुप्ता सुनील गुप्ता बाबूराम गुप्ता संजय जायसवाल विनोद गुप्ता रामनाथ राकेश गणेश अरुण सिंह अनिल सिंह नंद कुमार (नंदू) अखिलेश गुप्ता संतोष गुप्ता चंद्रिका सेठ त्रिभुवन सिंह खरवार संपत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सपा लेकर भाजपा में आ जाएं अखिलेश - विधायक भूपेश चौबे का पलटवार, बोले आफर देकर मुख्यमंत्री नही बनते अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम Sonbhadra News: कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ... धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न
Download App