सोनभद्र

मजदूरों को काम कराकर समय से वेतन न देना बंधुआ प्रथा – दिनकर


एमडी और सीजीएम को पत्र भेज दर्ज कराई आपत्ति

सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना में बड़ी संख्या में कार्यरत ठेका मजदूरों के वेतन का कई माह से भुगतान नहीं करने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए श्रम बंधु दिनकर कपूर ने सीजीएम अनपरा और एमडी उत्पादन निगम को पत्र भेजा है. पत्र में अतिशीघ्र बकाया वेतन भुगतान की मांग की गई है. पत्र में कहा गया है श्रम कानूनों के अनुसार माह की सात तारीख तक मजदूरों के वेतन का भुगतान कर दिया जाना चाहिए. काम करा कर समय पर मजदूरी का भुगतान न करना विधि के विरुद्ध और बंधुआ प्रथा है. इस संबंध में श्रम बंधु की बैठक में भी परियोजना के प्रबंधन को जिलाधिकारी महोदय और उप श्रमायुक्त विंध्याचल मंडल पिपरी ने दिशा निर्देश दिया था और कहा था कि हर हाल में समय पर मजदूरी का भुगतान किया जाए. बावजूद इसके बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. वेतन भुगतान ना होने से ठेका मजदूर परिवारों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है और परिवार जनों की बीमारी की स्थिति में वह इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं. कभी भी इलाज के अभाव में ठेका मजदूर व उसके परिवार जनों की अकाल मृत्यु हो सकती है. जिसकी सीधी जबाबदेही अनपरा प्रबंधन की होगी. ऐसी स्थिति में ठेका मजदूरों की मजदूरी के समय पर भुगतान के लिए सभी विभागों और संविदाकारों को निर्देशित करने और बकाया मजदूरी का अति शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की गई है. श्रम बंधु दिनकर कपूर ने कहा कि 26 फरवरी को पिपरी में आयोजित ठेका मजदूर यूनियन के जिला सम्मेलन में समय से मजदूरी भुगतान और श्रमिक अधिकारों पर चर्चा कर आंदोलन की रणनीति बनाई जायेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App