सोनभद्र

मारकुड़ी घाटी मे ट्रक के धक्के से तेंदुए की मौत मचा हडकंप

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) सेंचुरी रेंज गुरमा अंतर्गत मारकुंडी घाटी में बुधवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आकर एक तेंदुआ की मौत हो गई।बताया जाता है कि बुधवार की रात तकरीबन नव बजे मारकुंडी घाटी में सोन इको प्वाइंट के समीप खाली ट्रक घाटी मे उतर रही थी इसी दौरान जंगल से निकलकर तेंदुआ घाटी पार करने लगा इसी दौरान आज्ञात ट्रक के चपेट मे आकर तेज धक्के से जख्मी होकर मौत हो गई घटना की जानकारी होते ही आसपास के राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ लोग मौके पर पहुंच कर मृत तेंदुए की शव को सेल्फी लेने लगे। सूचना पर तत्काल गुरमा रेंजर चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी रेज के टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थित से अवगत होते हुए मृत तेंदुआ को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।गुरमा रेज मे तेंदुए की मौजदूगी लेकर चर्चाए है की मृत तेंदुए का जोडा भी साथ रहा होगा अंदेशा है की यह बात सत्य होगी तो मृतक तेंदुए की जोड़ा खोजने के लिए आप-पास भटकेगा तथा हिंसक हो सकता है। स्थानीय लोग अपने घर के सदस्यो को मारकुंडी घाटी तथा जंगल के आस-पास रात्री के समय ना निकलने का सलाह दे रहे है। गुरमा रेंजर चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने बताया की मृत तेंदुए की शव को कब्जे मे ले लिए है नर अथवा मादा है इसकी सुबह जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App