सोनभद्र

दबंगो ने महिला की पिटाई कर पंखे में लटकाया

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के सरडीहा गांव निवासी एक 43 वर्षीय महिला ने बुधवार को अपने पड़ोसियों पर पिटाई करने के बाद अधमरा जान उसे उसके ही घर में पंखे के हुक से लटकाने का आरोप लगाई है। बहरहाल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। इस बाबत पुलिस ने बताया कि प्रकरण अभी संज्ञान में नही आया है।
अस्पताल में एंबुलेंस द्वारा भर्ती कराई गई सरडीहा गांव निवासी ललिता देवी पत्नी रामअधार ने बताया कि वह बुधवार को अपने भूमि में मकान का निर्माण करा रही थी। दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंचे आरोपित उससे लड़ने झगड़ने लगे। इस पर उसने 112 डायल कर पीआरवी को बुलाया। पुलिस के लोगों ने दोनों पक्षों को कोतवाली जाने की सलाह देकर मौके से लौट गये। महिला के मुताबिक़ पुलिस के जाने के बाद आरोपितों ने उसके घर पर धावा बोलकर बुरी तरह से पिटाई की। उसे अधमरा समझ उन लोगों ने उसके ही साड़ी का फंदा बनाकर उसके ही घर में लटका कर मौके से भाग खड़े हुए। यह देख आसपास के लोग झट दरवाजा खोल उसे नीचे उतारा, तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी ले आये। पीड़ित महिला के मुताबिक उसने पुलिस को समूचे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपितों के खिलाफ कारवाई की मांग की है| वही प्रकरण के बाबत प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने बताया कि देरशाम तक प्रकरण की जानकारी उन्हें नही है। संबंधित उपनिरीक्षक से जानकारी लेने के बाद यदि घटना सही पाई गई, तो आरोपितों के खिलाफ कारवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App