सोनभद्र

बोर्ड परीक्षा की पूर्व संध्या पर कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा से सम्बंधित ली मीटिंग

दुद्धी, सोनभद्र। गुरुवार से शुरू हो रही यू पी बोर्ड परीक्षा के लिए बुधवार को सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई। परीक्षा के पूर्व संध्या पर कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा से सम्बंधित मीटिंग ली गई और परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शासन द्वारा मिले निर्देश को पढ़ कर बताया तथा समझाया गया। कक्ष निरीक्षकों को पहली बार हाई स्कूल की परीक्षा में ओएमआर शीट भरवाने सहित अन्य जरूरी जानकारी दी गई।
राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापक आर के पाठक ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा सम्पन्न कराने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।गुरुवार को सुबह पाली में हाई स्कूल तथा दूसरी पाली में इंटर की परीक्षाओं के साथ यू पी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होगी।उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा कापियों की संकलन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी को उप संकलन केंद्र बनाया गया है, जहाँ दुद्धी ब्लॉक के 8 परीक्षा केंद्रों की तथा कोन ब्लॉक की 5 परीक्षा केंद्रों की जमा कराई जाएंगी। बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार कापियां बन्द गाड़ियों से लाई जाएगी।
बता दें कि दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी में कुल 735 तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में 844 जबकि सोनांचल इंटर कॉलेज में 610 तथा कल्पना बालिका इंटर कॉलेज अमवार में 507 तथा आदर्श इंटर कॉलेज महुली में 743 तथा शिवम इंटर कॉलेज महुली में 743 तथा जेपी इंटर कॉलेज जोरुखाड़ में 535 जबकि भारती इंटर कॉलेज विंढमगंज में 518 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App