सोनभद्र

ट्रक एंव ट्रेलर के आमने – सामने टक्कर से चालक गंभीर रूप से घायल

केबिन के भीतर फंसे चालक को निकालने में लगे डेढ़ घंटे के दौरान सड़क पर लगा रहा जाम

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में एन एच 75 पर हुई बड़ी दुर्घटना ।

विंढमगंज/ सोनभद्र (राम आशीष यादव)।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में रींवा रांची राजमार्ग पर मंगलवार को दोपहर में दो ट्रकों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें ट्रक का चालक डेढ़ घंटे तक केबिन के भीतर फंसा रहा। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गंभीर हालत में ट्रक चालक को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कराई। जानकारी के मुताबिक दुद्धी से विंढमगंज की ओर जा रही कोयला लदी ट्रक जैसे ही जोरुखाड़ गांव में पहुंची, सामने से आ रही हाईवा चेचिस से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें ट्रक का चालक विजय कुमार (45वर्ष) निवासी बैरपान, थाना अनपरा डेढ़ घंटे तक केबिन के भीतर ही फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। इस दौरान दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार