सोनभद्र

हाथीनाला मन्दिर के पास का हैंडपंप महीनों से खराब

रहवासियों सहित यात्रियों को हो रही परेशानी
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हाथीनाला स्थान पर पंचमुखी हनुमान जी का मन्दिर है जहाँ पर सैकड़ों लोग प्रतिदिन आते जाते हैं लेकिन आनेजाने वालो को पानी पीने की व्यवस्था न होने के कारण राहगीर और होटल वाले परेशान है। 2 वर्ष पूर्व गर्मी के दिन में हैंडपंप खराब था और लोग पानी की समस्या से जूझ रहे थे। भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन की शिकायत पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी रमेश यादव ने हैंडपंप लगवाया था तब से उक्त हैंडपंप 2 बार खराब हो चुका है।अभी कुछ दिन पहले यहाँ पर यज्ञ सम्पन्न हुआ जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया। होटल संचालक पप्पू ने खण्ड विकास अधिकारी से बनवाने का अनुरोध भी किया था लेकिन आज तक नहीं बना। जनपद जाते हुए भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि से पप्पू कुमार, शिवशंकर यादव, उमाशंकर चौबे, मनोज आदि लोगो ने शिकायत किया कि एक महीने से हैंडपंप खराब है किसी का ध्यान नहीं है। तो उन्होंने तुरन्त खण्ड विकास अधिकारी को फोन कर अविलम्ब हैंडपंप बनवाने की बात कही।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात