सोनभद्र

बच्चा खरीद बिक्री के आरोप में चार पर केस दर्ज अभियुक्त गिरफ्तार चालान

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) बीजपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर कस्बा टोला रायकलोनी से बच्चा खरीद बिक्री के आरोप में पुलिस ने बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र के अधिकारियों की तहरीर पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर सम्वन्धित न्यायालय के लिए चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शाकिर हुसैन पुत्र जलालुद्दीन निवासी पिंडारी थाना वाड्रफ नगर जिला बलरामपुर हाल पता रायकलोनी, उर्मिला पत्नी शाकिर हुसैन पता उपरोक्त, फुलकुंवर पत्नी चितरंजन गुप्ता निवासी भवँर थाना बभनी, मानकुंवर पत्नी सत्यनारायण गुप्ता निवासी असनहर थाना बभनी हाल पता रायकलोनी बीजपुर के विरुद्ध गायत्री दूबे संरक्षण अधिकारी जिला बाल कल्याण इकाई सोनभद्र हमराह रोमी पाठक संरक्षण अधिकारी गैर संस्थानी तथा सुधीर कुमार परामर्श दाता की ओर से दर्ज कराए गए केश के आधार पर बच्चा खरीद बिक्री से जुड़े गिरोह के चार आरोपियों को नकटू बैढन मोड़ से गिरफ्तार कर धारा 317 व 80, 81 जेजे एक्ट के तहत चालान कर दिया गया। बताया गया कि इस केश से जुड़े कुछ और लोगों की तलाश जारी है जिसमे बच्चा खरीद बिक्री में शामिल दलाल और खरीददार शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई विनोद कुमार यादव हमराह का०अमन यादव, महिला का० बबिता, अनामिका शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात