सोनभद्र

रोवर्स रेंजर को गांठ बांधना, टेंट निर्माण, पुल निर्माण की दी जानकारी

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। भाउराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के प्रथम सत्र का प्रारंभ ध्वजारोहण से हुआ। जिसके पश्चात रोवर रेंजर प्रशिक्षक ने रोवर रेंजर को विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना, टेंट निर्माण, पुल निर्माण व विषम परिस्थितियों में अपने आप को कैसे बचाया जाए तथा रोवर रेंजर के प्रारंभिक इतिहास के बारे में सामान्य परिचय दीया। इस अवसर पर रोवर्स प्रभारी मिथिलेश कुमार गौतम ने बताया कि रोवर रेंजर का मुख्य कार्य देश सेवा व समाज सेवा है, कार्यक्रम का प्रारंभ डॉक्टर रामसेवक सिंह यादव प्रभारी प्राचार्य के द्वारा हुआ। इस अवसर पर डॉ अजय कुमार डॉ विवेकानंद डॉक्टर बृजेश यादव डॉक्टर सचिन विश्वकर्मा व समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App