सोनभद्र

टीपर की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीड़र में तेज रफ्तार टीपर की चपेट में आने से एक चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर,वाहन को सीज कर दिया।
घटना के बाबत बताया जाता है कि मासूम आदित्य 4 वर्ष पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम बीड़र स्कूल से छुट्टी होने पर घर वापस आ रहा था। इसी बीच हाथीनाला की तरफ से तेज रफ्तार आ रही टीपर संख्या UP64 BT 1357 की चपेट में आदित्य आ गया और मौके पर ही कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तेज रफ्तार टीपर द्वारा एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय रांग साइड में जाकर बच्चे को कुचल दिया। दुर्घटना इतना वीभत्स था कि सड़क पर फैले बच्चे के मृत शरीर के टुकड़ों को इकट्ठा करना पड़ा। बच्चे के घर के पास घटी इस हृदय विदारक घटना को देख माता गश खाकर गिर पड़ी, वहीं पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दुर्घटना से आहत ग्रामीण एवं परिजन पुलिस को बच्चे के शव को कब्जे में लेने का विरोध कर रहे थे। तभी प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि चालक और वाहन दोनों पुलिस के कब्जे में हैं। पीड़ित परिवार के साथ उनकी पूरी संवेदना है और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग मानें और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर शेषनाथ पाल, कस्बा इंचार्ज संजय सिंह, एसआई इनामुल हक समेत दर्जनों पुलिस के जवान कानून व्यवस्था को लेकर चौकन्ना रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान