सोनभद्र

अवैध बालू खनन मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में अवैध बालू खनन कर परिवहन करने वाले पांच लोगों के खिलाफ वन दरोगा विशाल कुमार ने मुकदमा पंजीकृत कराया है।
इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार गत 24 जनवरी को भुक्तभोगी वन दरोगा विशाल कुमार वन क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। तभी एक वाहन अवैध बालू खनन कर परिवहन करता मिला। उसे रोकने का प्रयास किया तो बालू माफियाओं ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए, गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी बृजकिशोर, जयप्रकाश, अखिलेश, मनोज कुमार व आशीष कुमार समस्त निवासी टेढ़ा थाना दुद्धी के खिलाफ आईपीसी की धारा 353,504,506 समेत वन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान