सोनभद्र

स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा श्रीरामचरित मानस पर किये गये अभद्र टिप्पणी के विरोध में पुतला फूंक जताया विरोध

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। नगर में मंगलवार को विहिप/बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा श्रीरामचरित मानस पर किये गये अभद्र टिप्पणी के विरोध में पुतला फूंक, विरोध जताया और ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता व राकेश श्रीवास्तव की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने संकट मोचन मंदिर चौक से जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू जनमानस को ठेस पहुंचाने के लिए अभद्र टिप्पणी किए हैं और भारतीय संस्कृति को अपमानित करने का किया है। जिससे पूरे देश के सनातन धर्मावलंबियों में आक्रोश व्याप्त है। सनातन संस्कृति से जुड़े प्रमुख धर्मग्रंथ पर टिप्पणी करने से संगठन व हिन्दू समाज आहत है। जब तक इन पर कार्रवाई नहीं होगी, संगठन के कार्यकर्ता चुप नहीं रहेंगे। उक्त प्रकरण को लेकर विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी अदलहाट, मिर्जापुर नामित ज्ञापन कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह को ज्ञापन सौंपकर, मामले को दर्ज करने का अपील किया। इस अवसर पर मनोज मिश्रा, सुरेन्द्र अग्रहरि, राजन चौधरी, मनोज सिंह बबलू, गोरखनाथ अग्रहरी, धीरज, राजेश, मनीष जायसवाल, पीयूष अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़
Download App