सोनभद्र

अजब-गजब-दो विभाग से हो रहा पुलिया के निर्माण कार्य

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बोम गांव में एक पुलिया के निर्माण कार्य शुरू होते ही विवादों में उलझ गया है। विंढमगंज थाना क्षेत्र के बोम गांव में यादव टोला पूरब बस्ती में शासन द्वारा पीडब्ल्यूडी के माध्यम से 30 लाख की लागत से पुलिया के निर्माण कार्य होना था। लेकिन पीडब्ल्यूडी का कार्य से पहले जिला खनिज न्यास से स्वीकृत कार्य सीएनडीएस द्वारा पुलिया के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। चार दिनों तक काम होता रहा जैसे ही इस निर्माण कार्य की सूचना पीडब्ल्यूडी को मिलते ही मौके पर पहुँच निर्माण खंड के सुपरवाइजर संतोष पटेल ने डायल 112 को बुलाकर निर्माण कार्य को रोक दिया। निर्माण खण्ड के अवर अभियंता राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 30 जून 22 को पीडब्ल्यूडी से पुलिया के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत हो चुका है। जिला खनिज न्यास विभाग से बात कर कार्य को रोका गया है। जिला खनिज न्यास ने अपनी कार्य को रोककर सम्बंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान