सोनभद्र

बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर,सौंप ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को दुद्धी एवं सिविल बार के अधिवक्ताओं ने छः सूत्रीय मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते हुए और मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इस बाबत अधिवक्ताओं ने बताया कि गत 16 अगस्त 2022 को बार काउंसिल ऑफ यूपी के अध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी जी से मुलाकात कर अधिवक्ता हित में छः सूत्रीय मांग संदर्भित ज्ञापन सौंपा था। जिसमें प्रमुख मांगें प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं का पांच लाख रुपये तक का मुफ्त चिकित्सा बीमा कराने अथवा आयुष्मान योजना से जोड़ने, अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति लखनऊ में मृतक अधिवक्ताओं के लंबित दावों के यथाशीघ्र भुगतान कराने, जिलों में अधिवक्ताओं का चेम्बर का निर्माण कराने, अधिवक्ता एवं पत्रकार की मृत्यु पर एक समान धनराशि देने, प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना लागू करने एवं एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग शामिल हैं। दुद्धी बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने कहा कि सरकार द्वारा बार काउंसिल के मांगों की अनदेखी करने के कारण चार चरण में आंदोलन होने हैं।पहले चरण के अंतर्गत 24 जनवरी को काली पट्टी बांध सांकेतिक विरोध किया गया था। आज दूसरे चरण के तहत 30 जनवरी 2023 दुद्धी समेत जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन एसडीएम दुद्धी शैलेन्द्र मिश्रा को सौंपा गया है। आंदोलन के आगामी तीसरे चरण में 7 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहकर सरकार का पुतला दहन एवं चौथे चरण में 15 फरवरी को विधानसभा का घेराव कार्यक्रम घोषित है। अधिवक्ता हित में दुद्धी एवं सिविल बार के सभी वकील बार काउंसिल के आंदोलन में पूरी तरह समर्पित हैं। इस दौरान दुद्धी बार के चेयरमैन विजय सिंह,सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह, राकेश श्रीवास्तव, कैलाश कुमार गुप्ता, बलवंत सिंह, दिनेश कुमार, विष्णुकांत तिवारी,आनंद कुमार , आशीष कुमार समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान