सोनभद्र

अधिवक्ताओ की माँग जल्द पूरी करे सरकार:राकेश शरण मिश्र

(छः सूत्रीय माँग के समर्थन में बाँह पर काली पट्टी बांध कर प्रदेश के अधिवक्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन)

अरविंद गुप्ता (सोनभद्र)। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अनुशासन समिति के सदस्य राकेश शरण मिश्र ने मंगलवार को एक बयान जारी कर अधिवक्ताओ की छः सूत्रीय माँग को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि छः सूत्रीय मांग में उत्तर प्रदेश के सभी पंजीकृत अधिवक्ताओ का पाँच लाख का मुफ्त चिकित्सा बीमा कराया जाए या आयुष्मान योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को जोड़ा जाए,उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति लखनऊ में मृतक अधिवक्ताओ के लंबित दावों का यथाशीघ्र भुगतान कराया जाए,उत्तर प्रदेश के समस्त जनपद के अधिवक्ताओ को बैठने हेतु चैंम्बर का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए,उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्ताओ एवं पत्रकारों के दिवंगत होने पर आश्रितों को एक समान धनराशि आर्थिक मदद के रुप मे दी जाए, उत्तर प्रदेश के 60 वर्ष से ऊपर के अधिवक्ताओ के लिए जल्द से जल्द पेंशन योजना लागू की जाए, उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। मुख्यमंत्री जी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि यदि जल्द से जल्द उक्त माँगो प्रदेश सरकार द्वारा नही पूरा गया तो प्रदेश के अधिवक्ता प्रदेश ब्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि ऊपर लिखित 6 सूत्रीय मांगों को उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं हेतु जल्द से जल्द लागू करें। उन्होंने यह भी कहा कि
उक्त मांगों के सम्बंध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यानाकर्षण करने हेतु 24 जनवरी को प्रदेश के सभी अधिवक्ता गण बाँह पर काली पट्टी बांध कर अपना विरोध प्रदर्शन किये और उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को छः सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार