सोनभद्र

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विंढमगंज /सोनभद्र(राम आशीष यादव)।

स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेदनीखाड़ ग्राम पंचायत निवासी हरिनंदन पटेल का पुत्र संतोष पटेल उम्र लगभग 32 वर्ष आज सुबह रेलवे स्टेशन विंढमगंज के प्लेटफार्म नंबर दो पर पैसेंजर ट्रेन से कट जाने के कारण मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के घर वालों ने शव की पहचान कर रोने लगे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मेदनीखाड़ निवासी हरिनंदन पटेल का पुत्र संतोष पटेल की पैसेंजर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक संतोष पटेल के चाचा नारद पटेल ने शव की पहचान अपने भतीजे के रूप मे की। नारद पटेल मृतका का चाचा ने बताया कि मृतक संतोष पटेल एक हाथ से दिव्यांग के साथ ही साथ दिमागी रूप से विक्षिप्त था,बीते कई वर्षों से इसका उपचार मनोचिकित्सक के यहां कराया भी जा रहा था फिर भी यह अक्सर अपने घर से लगभग 6 किलोमीटर दूर रेलवे स्टेशन विंढमगंज पर ना जाने कैसे व इन परिस्थितियों में चला आया स्थानीय जनों के माध्यम से जब हम परिवार वालों को मालूम चला तो आकर के हम लोगों ने इसकी शिनाख्त अपने भतीजे संतोष पटेल के रूप में किया शव को आरपीएफ अपने कब्जे में कर ली है तथा कागजी कार्रवाई व अंत परीक्षण हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही थी। मौके पर मौजूद मृतक की मां शीलवंत देवी का रो रो कर बुरा हाल था। इस दौरान मेदनीखाड़ ग्राम पंचायत से पूर्व प्रधान कृष्णा पटेल, मुन्नालाल गौतम, सियाराम,महेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार,रवि कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान