सोनभद्र

ओबरा तहसील में विशेष न्यायाधीश मयंक ने जगाई विधिक जागरूकता और साक्षरता शिविर की अलख

ओबरा (नीरज भाटिया )- विशेष न्यायाधीश ओबरा एवं अनपरा के अपर जिला जज और ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के प्रभारी सचिव सत्यजीत पाठक ने शुक्रवार को तहसील ओबरा में शिविर आयोजित कर विधिक जागरूकता और साक्षरता की विशेष अलख जगाई। अध्यक्षता करते हुए विशेष न्यायाधीश एडीजे अनपरा, ओबरा, कुमार मयंक ने सोदाहरण कहा कि अदालती आदेशों में हीला हवाली करने वाले पुलिस विभाग से लेकर राजस्व एवं प्रशासनिक विभागों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पीड़ित पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ न्याय की लड़ाई लड़े, न्याय अवश्य मिलेगा। अवहेलना के मामले में भी तत्काल विधिक सेवा प्राधिकरण एवं संबंधित अदालत में अपनी बात रख सकता है, समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा। विशेष न्यायाधीश श्री मयंक ने कहा बस अपने आप में आत्म बल पैदा करें। विधिक साक्षरता पर बल देते हुए कहा कि आप अपनी समस्या सही मंच पर उठाएं अपनी लड़ाई स्वयं लड़िए हम आपको लीगल एड
फ्री में देंगे। आपकी समस्या का समाधान भी करेंगे बशर्ते आप अपनी समस्या लाइए तो सही।ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के प्रभारी सचिव एवं अपर जनपद न्यायाधीश सत्यजीत पाठक ने शिविर में अधिवक्ताओं की समस्याओं एवं लोक अदालतों में वादों के निपटारा मैं आने वाली समस्याओं को भी सुना और आश्वासन दिया कि लोक अदालत अपने मानक के हिसाब से चलेगा यह आम जनों को सरल सुलभ और मुफ्त न्याय प्रदान करने के लिए कार्य कर रहा है।श्री पाठक ने अधिवक्ताओं समेत लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत के दायरे में आने वाली समस्याओं का निपटारा त्वरित कराएं।उन्होंने कहा कि गैर पंजीकृत वाद के लिए वह किसी भी समय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संपर्क कर न्याय प्राप्त कर सकते हैं।11 फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार एवं प्रसार के लिए सचिव न्यायाधीश सत्यजीत पाठक ने आमजन से भी अपील किया है कि वह राष्ट्रीय लोक अदालत का सहारा ले। इस अवसर पर सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने अदालती आदेशों की अवहेलना का उल्लेख करते हुए निदान की मांग की साथ ही लोक अदालत के माध्यम से केस निपटारा में आने वाली दिक्कतों का उल्लेख किया। मौके पर दो महिला और दो पुरुष ने भी अदालती आदेश के बाद पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा द्वारा मामले को लंबित किए जाने, फर्जी ज़मीन बेचने और कब्जा करने का उल्लेख किया जिस पर सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपने स्टेनो से इस मामले को संज्ञान में लेने को कहा, साथ ही लोगों को आश्वस्त किया कि इस तरह की समस्त समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाएगा। पत्रकार कमाल अहमद ने विशेष न्यायाधीश से आग्रह किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन दिवस पर राजस्व तहसीलों समेत जिला मुख्यालय पर फौरी तौर पर समस्या का निराकरण एवं तात्कालिक पंजीकरण के लिए व्यवस्था ना होने पर लोक अदालतों का जो प्रचार-प्रसार हो रहा है उसमें लाभान्वित होने के लिए आने वालों को बैरंग वापस होना पड़ता है। इस पर विशेष न्यायाधीश ने कहा कि भविष्य में लोक अदालतों के दिन आकस्मिक समस्याओं और गैर पंजीकृत वादों को सुनने के लिए भी व्यवस्था कराई जाएगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रजनीश कुमार, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण स्टेनो जहीरुल हसन ज़ैदी के अलावा तमाम अधिवक्तागण, वादी और आमजनों की उपस्थिति रही।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू
Download App