सोनभद्र

क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की रही धूम, लहराये तिरंगा-बटी मिठाईयां

बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, लगाये देशभक्ति के नारे

दुद्धी,सोनभद्र (एम.एस.अंसारी) तहसील मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया| प्रातः से ही विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालय के बच्चे रंग विरंगे परिधानों में सज संवरकर प्रभातफेरी निकाली और पूरे जोश व उमंग के साथ देशभक्ति के नारे लगाए।
झंडारोहण उपरांत समारोह को सम्बोधित करते हुए डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि पूरे देश में 74 वां गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है।केंद्र व प्रदेश की सरकार ने अपनी कल्याणकारी नीतियों से देश को विकसित देशों की श्रृंखला में लाने का काम किया है।पूरी दुनियां की नजर भारत पर टिकी है। सहकारी क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन रामेश्वर राय ने कहा कि मोदी और योगी जी के नेतृत्व विकास की नई इबादत लिख रहे भारत को जल्द ही विश्वगुरु बनने से कोई नही रोक सकता।इसके साथ ही तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा, न्यायालय में मुंसिफ मजिस्ट्रेट ,दुद्धी बार एसोसिएशन में विजय सिंह, सिविल बार एसोसिएशन में प्रभु सिंह, कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा,डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार,राजकीय इंटर कालेज व बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,नगर पंचायत, डीसीएफ में चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि, क्रय विक्रय समिति दुद्धी में अध्यक्ष रामेश्वर राय,दुद्धी लैम्पस में अध्यक्ष अंजनी जायसवाल, भूमि विकास बैंक में जुबेर आलम समेत तमाम सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालय,शिक्षण संस्थाओं पर उनके प्रमुख द्वारा विधि विधान पूर्वक झंडारोहण कर,एकता व अखंडता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App