सोनभद्र

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ का 26वां जनपद स्तरीय अधिवेशन संपन्न

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के बैनर तले शुक्रवार को धनौरा स्थित सिंचाई कालोनी में 26वां जनपद स्तरीय अधिवेशन संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष एसएन सिंह व संरक्षक इ.डीएन प्रसाद विश्वकर्मा की देख रेख में जिला कमेटी के नई टीम के लिए जिलाध्यक्ष पद पर संजय विश्वकर्मा व सचिव की जिम्मेदारी आलोक कुमार को दी गई। इसके साथ मंडल स्तरीय पदाधिकारियों ने नव मनोनीत अध्यक्ष एवं सचिव से माहभर में अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्य की टीम बनाकर संगठन हित में कार्य करने की अपील किया। वही बीते साल संगठन हित में किये गये कार्यों एवं आय व्यय का ब्यौरा देते हुए सभी सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान कई सदस्यों ने मंडल एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। जिस पर मौजूद पदाधिकारियों ने उसके निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि किसी के साथ किसी तरह की हकतलफी नही होने दिया जायेगा। अपने सदस्यों के मान सम्मान के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है| इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष आनन्द यादव, उप सचिव अशोक यादव,मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, अमित वर्मा, हीरो प्रजापति, सहायक अभियंता संजय गुप्ता, धीरेन्द्र कुमार कौशिक, नंदलाल यादव, अजय कुमार समेत तमाम सहायक एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विवाहिता ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर किया आत्महत्या अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला
Download App