सोनभद्र

सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर छात्र ने ब्लड डोनेट का किया पुनीत कार्य

पढ़ाई कर रहे युवक ने किया ब्लड दान

दुद्धी,सोनभद्र। हर स्वस्थ व्यक्ति के रक्तदान करने से स्वयं को कोई नुकसान नहीं होता, खास बात तो यह है कि इससे पीडि़त मानवता की न सिर्फ सेवा हो जाती है बल्कि एक व्यक्ति की खून मिल जाने से जान भी बच जाती है। रक्तदान को लेकर अब दुद्धी क्षेत्र के युवा बड़ी तेजी से आगे आ रहे हैं।असहाय को मदद करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। रक्तदान महादान की तर्ज पर एक युवक ने ब्लड डोनेट कर एक जरूरतमंद मरीज की मदद करने का पुनीत कार्य किया। राहुल कुमार को 3 दिन पहले मैसेज के माध्यम से सूचना मिला कि कृष्ण कुमार को ओ पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता है। कृष्ण कुमार सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट हो गए और ब्लड देकर सहयोग करने की अपील की। युवा राहुल कुमार अग्रहरी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आर्थिक मदद की व्यवस्था कराई। उसके बाद आज एक अपने मित्र से ब्लड डोनेट करा करके उनको ब्लड भी चढ़वा दिया। सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा की तर्ज पर लोगों ने भी बढ़-चढ़कर के सहयोग दिया। रक्तदाता विपिन कुमार ब्लड डोनेट कर इंसानियत की मिसाल पेश की। विपिन बैरखड़ गांव के रहने वाले हैं जो दुद्धी में रहकर के पढ़ाई करते हैं। राहुल ने ब्लड देने के लिए अपने मित्र का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान