सोनभद्र

मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति दिलाई गई शपथ

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- सोमवार को स्थानीय म्योरपुर कस्बा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी म्योरपुर नीरज तिवारी,खण्ड शिक्षाधिकारी देवमणि पांडेय,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल व क्षेत्रीय लेखपाल अनिल मौर्या सहित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एक किलोमीटर तक मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।सभी को यातायात नियमों को बताया गया दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए दो पहिया वाहनों पर दो से अधिक लोग न बैठें वाहन चलाते समय मोबाईल से बात न करें इत्यादि संदेश दिया गया।इस दौरान सभी ने सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ भी लिया।

बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज,मून स्टार इंग्लिश स्कूल व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा हेतु स्लोगन लिखा तख्ती लेकर लोगो को जागरूक किया।म्योरपुर सहित विभिन्न स्थानों पर मानव श्रृंखला बनाकर यातायात के नियमो एवम सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान ,दयाशंकर विश्वकर्मा,रजनीश श्रीवास्तव ,दीपक राय,दयाराम यादव,सुजीत अग्रहरी दयाराम यादव, अनीता सिंह, महेन्द्र पाठक समेत विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक व स्थानीय थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ उपस्थित रहे ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान