सोनभद्र

जयंती पर याद किए गए मजदूरों के नेता स्वर्गीय चाचा लाल बहादुर

रेणुकूट(सोनभद्र)
जी.के.मदा
बृहस्पतिवार 19 जनवरी को रेणुकूट स्थित स्टेट बैंक के सामने चाचा लाल बहादुर स्मारक सेवा समिति के अध्यक्ष के पी सिंह बबलू एव समिति के समस्त पदाअधिकारियो के नेतृत्व में मजदूरों के नेता स्वर्गीय चाचा लाल बहादुर की जयंती मनाई गई । जयंती के अवसर पर सुबह से ही भारी संख्या में लोग जुटने लगे थे ।

उपस्थित लोगों ने मजदूर नेता चाचा लाल बहादुर के प्रतिमा पर फूलों की माला व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । औद्योगिक संस्थानों के मालिक और मजदूर के बीच सामंजस्य बैठाकर मजदूरों की आवाज बुलंद करने वाले चाचा लाल बहादुर के कृतित्व को याद किया । इसके बाद बारी-बारी से तमाम लोगों ने अपने नेता की कृतित्व को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई इसके उपरान्त चाचा लाल बहादुर स्मारक सेवा समिति के समस्त पदाअधिकारी गण नगर मे स्थित हिन्डाल्को अस्पताल,ई एस आई अस्पताल एव स्वःरामायण राय अस्पताल मे एडमिट मरीजो को फल एव बिस्कुट का वितरण किया।

सभा की अध्यक्षता श्रीमती बिंदु गिरी ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य अवधेश सिंह जी रहे । संचालन रमेश कुशवाहा जी ने किया । मुख्य वक्ताओ मे चेयरमैन पिपरी दिग्विजय प्रताप सिंह जी, कन्हैया चौबे , योगेंद्र सिंह , मस्तराम मिश्रा विष्णु गुप्ता ,मनोज त्रिपाठी बाबा,ज्ञानधर पान्डेय,बच्चन सिह आदि रहे।
कार्यक्रम मे मुख्य रुप से मुन्ना सिह,राहुल सिह,पाचु गिरि,राज वर्मा,बिजेन्र्दर सिह,राजन सिह,कुबेर नाथ सिह,अरुण सिह,मेराज,धर्मेन्र्दर सिह,विनय सिह,राजकुमार शर्मा,गिरि बहादुर,रविन्र्दर यादव,सजय सिह,अशोक सिह,उदय सिह इत्यादि के साथ साथ हमारे मिडिया के भी कई साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App