सोनभद्र

दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की भंग

इल्डर कमेटी गठित, विजय सिंह बने चेयरमैन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। दुद्धी बार की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को गति देते हुए, शुक्रवार को सम्पन्न हुई आमसभा की बैठक में अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।
इसके पूर्व अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव एवं सचिव उमेश चंद ने सदन में पूरे वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और कार्यकारिणी द्वारा बार व जनहित में नये कोर्ट की स्थापना समेत अन्य विन्दुओं पर किये गये कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्ष ने सदन का आभार जताते हुए कहा कि सम्मानित सदस्यों के सहयोग से वर्तमान कार्यकारिणी ने अपना सफलतम कार्यकाल पूरा किया। पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी समेत अन्य वक्ताओं ने नये कोर्ट की स्थापना एवं रिक्त पड़े कोर्ट में न्यायाधिकारी की नियुक्ति के संदर्भ में मा. मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट से शिष्टमंडल की हुई मुलाकात पर विस्तार से जानकारी दी।
अंत में अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।इसके बाद वर्ष 2023-24 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सर्वसम्मति से इल्डर कमेटी गठित की गई। जिसमें चेयरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह को दी गयी।वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में रामदुलारे गुप्ता एवं सदस्य सुरेन्द्र दत्त उपाध्याय, रविकांत व कृष्णदेव को बनाया गया। नवगठित इल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय सिंह ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराने का आश्वासन सदन को दिया। इस मौके पर कुलभूषण पांडेय,योगेंद्र रवानी,अरुणोदय जौहरी, बलवंत सिंह,संतोष कुमार,आनंद कुमार,शन्नो बानो समेत भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App