सोनभद्र

ग्राम चौपाल में बीडीओ ने सुनी समस्याएं

दुम्हान में 18 में 8 और कादल गांव में 12 में 5 मामले मौके पर निस्तारित

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के दुमहान एवं कादल गांव के कम्पोजिट विद्यालय परिसर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। बीडीओ दुद्धी ने समस्याओं को सुनकर जल्द निस्तारण करने का आश्वसन दिया। दुमहान गांव में ग्राम प्रधान सरजू के नेतृत्व में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें आवास सहित अन्य मामलों से जुड़े 18 मामले में मौके पर 8 आवास जैसे मामलों का निस्तारण किया गया। वहीँ कादल गांव में प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार के अगुवाई में कुल 12 मामले में में 5 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया। ग्राम चौपाल में सुनवाई के दौरान खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि गांव के अविवाहित युवक युवतियों सामुहिक विवाह में भाग लेने वाले लोग समय से पंजीकरण कराकर मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में पहुँचे। गांव में आवास, शौचालय, मनरेगा, बाल विकास परियोजना, एनआरएलएम सहित अन्य विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समर बहादुर सिंह सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सीडीपीओ दुद्धी, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मनोज कुमार, सचिव राघवेंद्र सिंह, पी0पी0 रामप्यारे, लेखपाल, आंगनबाड़ी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App