सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार गम्भीर, दो रिफर

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव में शुक्रवार को तीन सवारी वाली अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर तीनो गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि पंकज 15 पुत्र राजू, अनिल कुमार 35 पुत्र विश्वनाथ, सिकंदर 19 पुत्र अयोध्या सभी निवासी कटौन्धी शुक्रवार की सुबह म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में बहन के घर रिश्तेदारी में गया हुआ था। तीनो युवकों अपने घर कटौन्धी के लिये वापस लौटे रहे थे। इस बीच रास्ते के मनबसा गांव में तेज स्पीड बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। तीनों युवक बाइक सवार बुरी तहर से जख्मी हो गए। तीनो घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। जहाँ चिकित्सक डॉ मनोज एक्का ने अनिल व सिकंदर की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। वहीँ घायल युवक पंकज का इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App