सोनभद्र

सिविल बार के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य मंत्री से मुलाकात कर, सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मा.समाज कल्याण राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव कुमार गोंड़ से उनके आवास पर मुलाकात कर, न्यायालयीय समस्याओं के समाधान की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्री गोंड़ को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि दुद्धी में अपर जिला जज एवं अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय की स्थापना के संबंध में मा. इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजी गई है। जिसको गरीब आदिवासी हित मे शिघ्र मंजूरी दिलाया जाना आवश्यक है।प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी से शासन में पहल कर शीघ्र कोर्ट की स्थापना को हरी झंडी दिलाने की मांग की।
जिस पर मंत्री श्री गोंड़ ने हाईकोर्ट के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री जी से शीघ्र ही वार्ता कर कोर्ट स्थापना के लिए अनुरोध करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में बार के अध्यक्ष प्रभू सिंह, चेयरमैन रामलोचन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष जवाहरलाल अग्रहरि, सत्यनारायण यादव , अनिल प्रताप कुशवाहा शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Download App