सोनभद्र

अदालत ने दिया पांच दोषियों को 3-3 वर्ष की कैद

– प्रत्येक पर 6-6 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद
– साढ़े 17 वर्ष पूर्व हुए चालक महेंद्र हत्याकांड का मामला

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। साढ़े 17 वर्ष पूर्व हुए चालक महेंद्र हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर पांच दोषियों रंजन सिंह, शिवकुमार सिंह, मुन्ना यादव उर्फ विजय शंकर, शत्रुघ्न यादव व वृजेश यादव को 3-3 वर्ष की कैद एवं प्रत्येक को 6-6 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक अनपरा थाने में 17 मई 2005 को दी तहरीर में राजस्थान प्रांत के जिला झुंझुन अंतर्गत थाना चिड़ावा के पदमपुरा गांव निवासी नवरंगलाल पुत्र गयनारायन हालपता रेनुसागर थाना अनपरा ने अवगत कराया था कि वह रेनुसागर कंपनी में कार्यरत है। उसने दो माह पूर्व एक बोलेरो खरीदा था जिसे अनपरा बाजार निवासी महेंद्र प्रसाद पुत्र डॉक्टर प्रसाद को चलाने के लिए चालक रखा था। 19 अप्रैल 2005 को रंजन सिंह पुत्र सभाजीत सिंह, शिवकुमार सिंह पुत्र रामनाथ सिंह, मुन्ना यादव पुत्र राजेंद्र यादव, शत्रुघ्न यादव पुत्र बैजनाथ यादव व वृजेश यादव पुत्र बनारसी समस्त निवासीगण रेनुसागर कालोनी थाना अनपरा जिला सोनभद्र उसके चालक महेंद्र प्रसाद को बहलाकर उसे बोलेरो के साथ शाम 8 बजे चालक का अपहरण कर हत्या करने की नीयत से उसे वाराणसी ले गए। उसने गाड़ी व चालक का 2-3 दिन तक इंतजार किया, लेकिन पता नहीं चला। जब गाड़ी व चालक का पता लगाने लगे तभी देखा कि जो लोग वाराणसी लेकर गए थे वे चोरी छिपे रेनुसागर में ही रह रहे हैं। तब पूर्ण विश्वास हो गया कि इनलोगों ने चालक की हत्या करके लाश को कहीं छुपा दिए हैं। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर पांच दोषियों रंजन सिंह, शिवकुमार सिंह, मुन्ना यादव, शत्रुघ्न यादव व वृजेश यादव को 3-3 वर्ष की कैद एवं प्रत्येक पर 6-6 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजन अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने बहस की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App