सोनभद्र

राष्ट्रीय युवा दिवस में एवीबीपी ने निकाली शोभा यात्रा

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। रामकृष्ण मिशन की 125वीं वर्षगांठ पर वृहस्पतिवार को डीहवार बाबा परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एवीबीपी के कार्यकर्ता नित्यानंद मिश्रा व नीरज गुप्ता द्वारा सोनांचल इंटर कालेज के छात्रों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाल रामनगर, म्योरपुर मार्ग सहित समस्त कस्बा क्षेत्र में भ्रमण किया गया। उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड राम कृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार परिषद के तत्वाधान में युवा सम्मेलन का कार्यक्रम समपन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आईटीआई के प्रधानाचार्य जी एस यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला। नंदकिशोर तिवारी, रविन्द्र जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, डॉ गौरव सिंह, कमलेश मोहन, दिलीप पांडेय, अनिल गुप्ता द्वारा विवेकानंद जी के जीवनी एवं संस्था के प्रति किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नित्यानंद मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, राजेश्वर श्रीवास्तव, राजू शर्मा, सतेंद्र कुमार चंद्रवंशी, अजय चंद्रवंशी, पवन सिंह, बबलू कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App