सोनभद्र

स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में शोभायात्रा निकाला गया

ओबरा/सोनभद्र (नीरज भाटिया) स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती के उपलक्ष्य में ओबरा नगर इकाई के द्वारा नगर मंत्री शिखर सोनी के नेतृत्व में नगर में शोभायात्रा निकाली गयी सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं व अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया।इस दौरान पूर्व प्रान्त सह विपुल शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन कर यात्रा की शुरुआत की, शोभा यात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होते हुए नगर भ्रमण कर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाप्त हुई।तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।शोभायात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए सूत्र वाक्यों का जयघोष करते हुए।नगर को नंद के आनंद की जय विवेकानंद की जय घोष गूंज उठा कार्यक्रम सयोजक सौरभ सिंह पंकज ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवनचरित्र से परिचित कराया।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक अग्रहरी ने कहा हम सब युवा तरुणाई को स्वामी विवेकानंद जी के उपदेशों को अपने आचरण में लाना होगा।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सतीश पांडे,पवन मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह एवं ओबरा नगर पंचायत की मनोनीत सभासद सुनीता पांडे,संकटमोचन झा,सूरज मिश्रा,प्रदीप शर्मा,राहुल गुप्ता,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनमोल सेठ,तहसील संयोजक अनिकेत सिंह,कृष्णा पासवान,नील प्रताप,अंशु पटेल इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू अनपरा परासी की महिला भारी मात्रा मे गाजा स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार बीआरसी कोन में ब्लाक स्तरीय शिक्षा संगोष्ठी सम्पन्न उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान
Download App