सोनभद्र

म्योरपुर हवाई पट्टी कम समय में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा – संजीव गोड़

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर हवाईपट्टी का निर्माण धीमी गति से चलने के कारण समाज कल्याण,अनुसूचित जाति,एवं जनजाति कल्याण विभाग उत्तरप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने मुख्यमंत्री से मिल सोनभद्र में एक मात्र हवाई पट्टी जो अब बहुत हीं कम दिनों में इण्टर नेशनल एअरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा बता दे कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन ने खूब सुर्खियों बटोरी थी कि अब हवाई चप्पल पहने वाला भी हवाई यात्रा कर सकेगा प्रधानमंत्री के कथन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार गंभीर नजर आई थी व ऐसा लग रहा था कि कुछ महीनों में ही म्योरपुर में हवाई सेवाएं शुरू हो जाएगी बता दें कि पहले चरण के विस्तार में जिन घरों की ऊँचाई दो छत वाली थी उनका एक छत को गिरा दिया गया व इसके एवज में उन्हें मुआवजा भी दिया गया इसके बाद दूसरे चरण में 500 एकड़ में हवाई पट्टी का विस्तार करने की बात सामने आई जिसे को लेकर जिला प्रशासन ने सर्वे का काम भी शुरू कराया अगर देखा जाए तो अभी सिर्फ सर्वे ही हुआ है जबकि हवाई पट्टी का जो बाउंड्री चारों ओर होना था अभी उत्तर की दिशा में पूर्ण रूप से बाउंड्री तैयार हुआ है जबकि दक्षिण की दिशा में अभी निर्माण कार्य शुरू है राज्य मंत्री ने म्योरपुर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था मुख्यमंत्री से मिल उन्होंने बताया कि म्योरपुर हवाईपट्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रूप लेने वाला है जिसका निर्माण कार्य बहुत धीमी से चल रहा है यदि निर्माण इसी गति से चलता रहा तो निर्माणाधीन हवाईपट्टी 2024 तक पूर्ण किया जाना संभव नहीं हो पाएगा कार्यदायी संस्था पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए राज्य मंत्री ने कहा है कि इनके द्वारा निर्माण में रुचि नही दिखाई जा रही है मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए राज्य मंत्री ने कहा है कि निर्माणाधीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु सभी संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश देने की जरूरत है ताकि समय से 2024 तक परियोजना को पूर्व सरकार के मंशानुरूप रूप एयरपोर्ट को संचालित कराया जा सके।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App