सोनभद्र

छात्रों के प्रतिभा निखार के लिए दो दिवसीय विद्यार्थी संगीती का आयोजन

अंत्याक्षरी,भाषण,नाटक, के जरिए छात्रों ने दिखाई प्रतिभाम्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के वनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में बुधवार को माता पुष्पावती देवी और स्वर्गीय जज प्रेम सिंह की स्मृति में दो दिवसीय विद्यार्थी संगीति का आयोजन दीप प्रज्ज्वलित कर आश्रम के अध्यक्ष साहित्यकार अजय शेखर के कर कमलों के माध्यम से किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री शेखर ने कहा कि कोरोना के वजह से हम लोग नहीं मिल पाए थे लेकिन आज दो साल के बाद पुन मिले है साथ ही कहा की जीवन में कभी आलस्य और अपने से बड़े लोगो की अवज्ञा नही करना चाहिए।जीवन संघर्ष से भरा है।उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि अच्छी किताबो का अध्ययन करे जिससे व्यक्तित्व का विकास हो और जो गीत संगीत है वह समाज को दिशा देने वाला हो। श्री शेखर ने एक दोहे से अंत्याक्षरी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुरुआत किया। इस कार्यक्रम में प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल और हाई स्कूल के बच्चो ने प्रतिभाग किया।इस आयोजन में क्रमशः ग्राम पंचायत और सामान्य ज्ञान विषय पर क्विज प्रतियोगिता,समूह गीत प्रतियोगिता, एकांकी प्रतियोगिता,सुलेख प्रतियोगिता और कनिष्ठ और वरिष्ट वर्ग के बच्चो का अंत्याक्षरी प्रतियोगिता,नाटक, कार्यक्रम होना है।कार्यक्रम ने निर्णायक की भूमिका में जयंत कुमार,सुभाष चंद्रा और के आर गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन देवनाथ सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभा प्रेम,विमल सिंह, दिवाकर,सर्वजीत सिंह,ओंकार नाथ पांडेय,इंदुबाला,नेहा सिंह,प्रमोद शर्मा, दिलीप सिंह,सहित,विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक,शिक्षक,शिक्षिकाए आश्रम कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।फोटो बनवासी सेवा आश्रम में आयोजित विधार्थी संगीति कार्यकर्म को संबोधित करते साहित्यकार अजय शेखर

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान
Download App