सोनभद्र

शक्तिनगर डायल 112 के पुलिसकर्मी ने आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक का बचाया जान

शक्तिनगर/सोनभद्र शक्तिनगर डायल 112 के पुलिसकर्मी ने आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक का बचाया जान। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा डायल 112 में तैनात समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण को प्राप्त सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयावधि में तत्काल मौके पर पहुँचकर जन सेवाभाव से समस्या का विधिसंवत निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम मे इवेंट संख्या p 25122205447 पर थाना शक्तिनगर के कालर रीना देवी ने 112 पर सूचना दिया गया कि उनका भतीजा आत्महत्या करने का प्रयास कर रहे है। इस सूचना पर पीआरवी 4231 (दो पहिया) तत्काल रवाना होकर घटना स्थल पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति अपने आप को कमरे में बन्द कर लिया है और दरवाजा भी नहीं खोल रहा है। पीआरवी के कर्मियों द्वारा देरी न करते हुए तत्काल कमरे का दरवाजा तोड़कर फांसी का फंदा काटा गया व तत्काल नजदीकी हास्पिटल में एडमिट कराया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा अल्प समय में की गया त्वरीत कार्रवाई से फांसी के फंदे से लटकते हुए व्यक्ति को फंदे से उतारकर उसकी जान बचायी गयी । जो पीआरवी कर्मियों द्वारा किया गया कार्य बहुत सराहनीय रहा।

तत्परता से कार्य करने वाले पीआरवी-4231 के कर्मचारीगण को पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त सराहनीय कार्य हेतु प्रत्येक को 1000 का पुरस्कृत किया गया।

डायल 112 के पुलिसकर्मी
1 आरक्षी रविन्द्र राजपूत
2 हो गा चालक अनुज कुमार

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App