सोनभद्र

म्योरपुर में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- सोमवार को स्थानीय ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत म्योरपुर की बैठक आयोजित किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आये क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ व विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।बैठक में आये ग्राम प्रधानों एव क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समक्ष एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र द्वारा पूर्व की कार्यवाही पढ़कर सुनाया गया एवं पिछले वर्ष किये गए विकास कार्यो की पुष्टि किया गया।बैठक में जन प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ ने कहा कि गांवों के विकास में जनप्रतिनिधि भागीदार बने और पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराए।यदि कोई भी समस्या हो तो मुझे लिखित रूप से दें ताकि समस्या का अतिशिघ्र समाधान किया जा सके।सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजनाओं का लाभ हर हाल में पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए।उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि जल मिशन के तहत 13 पात्रों का जो चयन हो रहा है उसे खुली बैठक के माध्यम से कराए ।
ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान हर हाल में होना चाहिए।विकास कार्यो में ग्राम पंचायत अधिकारी व तकनीकी सहायकों द्वारा किसी भी प्रकार की शिथिलता न वरती जानी चाहिए अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही करायी जाएगी।बैठक में खण्ड विकास अधिकारी नीरज तिवारी द्वारा विन्दुवार प्रधानमंत्री आवास,मुख्यमंत्री आवास,शौचालय निर्माण,मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यो एव आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों,दिव्यांग पेंशन,विधवा पेंशन के बारे में जानकारी दिया।पशुचिकित्साधिकारी डॉ विवेक सरोज द्वारा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम गर्भधारण,टीकाकरण,पशु बीमा एवम सुअर पालन योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया।सुअर पालन में किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है।चिकित्साधिकारी संजीव बिंद ने स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र द्वारा जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि जिन पात्र लोगो को शौचालय न मिला हो वे उनका नाम चयन कर सूची में नाम डलवा दें।जो हैंडपंप खराब पानी दे रहे है उनको रिबोर की सूची में डालकर उनका रिबोर करवाये।पेयजल की समस्या प्रमुख समस्याओं में से एक है उसपर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।इस दौरान डिफ्टी सीएमओ सोनभद्र, जिलापंचायत सदस्य किरबिल जगधारी गोंड़,प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव,विधायक प्रतिनिधि ज्ञानदास,सुधीर कुमार,आशीष कुमार ,दीपक अग्रहरी,सुरेंद्र रवानी ,संतलाल,बर्फी लाल,मुहम्मद इरफान,सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App