सोनभद्र

घर के कुंडी में फंदे से लटककर युवक ने किया आत्महत्या

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। स्थानीय कस्बे के रेलवे स्टेशन कांशीराम आवास पर बीती रात्रि एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि राहुल 30 पुत्र राजाराम केवट निवासी वार्ड 2 काशी राम आवास दुद्धी शनिवार की रात्रि में अपने घर के पंखे वाले कुंडी में साड़ी के फंदे लगाकर फांसी लगाने से युवक की मौत हो गई। तड़के सुबह मृतक युवक के भाई ने जब देखा तो आवाक हो गया। घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक युवक की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। तीन बच्चों के साथ पत्नी अपने मायके अनपरा में गई हुई थी। काशीराम आवास में मृतक अकेले रात में रहता था। पिछले महीने बाहर से कमा कर लौटा था। घर के बगल में भाई लोग रहते हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Download App