सोनभद्र

मवेशी बांधते समय जहरीले सांप ने डसा,अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत

बभनी /सोनभद्र(अजित पांडेय)

जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में शनिवार रात सर्पदंश से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बैना गांव निवासी सुरेश कुमार (45) पुत्र रामखेलावन शनिवार रात अपने घर के बाहर मवेशियों को बांध रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। शुरुआत में उन्हें इसका पता नहीं चला। कुछ देर बाद खाना खाने के पश्चात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।परिजनों ने उनकी हालत गंभीर होने पर तत्काल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही सुरेश कुमार ने दम तोड़ दिया।मृतक अपने पीछे पत्नी फुलबसिया, चार पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।सूचना मिलने पर बभनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरसात के मौसम में क्षेत्र में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ने से ग्रामीणों ने लोगों से सतर्क रहने, घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा सर्पदंश की स्थिति में बिना देरी किए पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की अपील की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App