सोनभद्र

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सियरिया गांव में हुआ वृहद वृक्षारोपण ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने पौधा लगाकर दी हरियाली की सौगात

वैनी/ सोनभद्र (राजन गुप्ता) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज नगवां ब्लॉक के सियरिया गांव में वन विभाग माची रेंज द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान में ब्लाक प्रमुख श्री आलोक सिंह मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने माची रेंज के अधिकारियों, कर्मचारियों,भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि मां हमें जन्म देती है और पेड़ हमें जीवन देते हैं।’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान उसी भावना का प्रतीक है।
मां के नाम एक पौधा लगाने से न सिर्फ पर्यावरण बचेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा-पानी भी मिलेगा।
डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के साथ साथ हरित भारत बनाने के लिए संकल्पित है। नगवां ब्लाक के हर गांव में इस अभियान को जन आंदोलन बनाया जाएगा।
उन्होने वन विभाग माची रेंज की टीम को बधाई देते हुए कहा कि सियरिया गांव में आज लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तभी अभियान सार्थक होगा।
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों से अपील की कि हर व्यक्ति इस वर्षा ऋतु में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे बड़ा करे।धरती बचेगी तभी जीवन बचेगा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने हरा भरा नगवां,ल स्वस्थ नगवां बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष देवी सिंह,अवधेश पटेल,अनु.जनजाति मोर्चा की जिला मंत्री ज्योति खरवार सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता वह ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App