सोनभद्र

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने बीजपुर में किया वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल,बीजपुर प्रखंड के संयुक्त तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हरित विकास और प्रकृति के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला सहसंयोजक राजेश कांत गुर्जर, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष यशवंत सिंह,प्रखंड उपाध्यक्ष रोहित सिंह बघेल एवं अनिल मौर्य,बजरंग दल प्रखंड संयोजक मनीष कुमार यादव, श्याम कार्तिक दुबे, प्रखंड सेवा प्रमुख शिव प्रसाद मौर्य,ईश्वरी प्रसाद, ताराचंद गुर्जर,राहुल सिंह, तीरथ प्रसाद गुर्जर तथा जरहां खंड अध्यक्ष प्रवीण सिंह बघेल सहित बस्ती के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App