सोनभद्र

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बभनी /सोनभद्र(अजित पांडेय)

बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन रविवार की दोपहर में अपने घर में मोबाइल चार्ज लगाते समय करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।बताते चले कि बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनडीह गांव के करचाटोला निवासी राम प्रकाश पुत्र बबई उम्र 23 वर्ष अपने घर में मोबाइल चार्ज लगाने के लिए स्विच बोर्ड के पास गया और प्लग लगाते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा घर में लोगों ने आवाज सुना तो दौड़ कर आये और तुरंत आनन फानन में बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मरीज को मृत घोषित कर दिया घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और मृतक के पिता बबई बभनी थाने में घटना की सूचना दिए घटना की जानकारी मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया घटना से क्षेत्र में मातम छा गया ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App